Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • युवती ने लगाई नदी में छलांग, पुलिस ने बचाया
  • पौड़ी

युवती ने लगाई नदी में छलांग, पुलिस ने बचाया

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील में एक 24 वर्षीय युवती ने छलांग मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने युवती को लाइफ जैकेट की मदद से रेस्क्यू करने में सफलता हासिल की। जिससे उसकी जान बच गई। युवती को बेस अस्पताल में भर्ती कराकर उसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि सोमवार को प्रात: आठ बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि एक महिला ने जीवीके डैम के पास नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी श्रीकोट एसआई ओमप्रकाश मय पुलिस फोर्स, जल पुलिस, एसडीआरएफ, 40 पीएसी कंपनी गार्ड जीवीके डैम मौके पर पहुंचे। जल पुलिस में तैनात गोताखोर कांस्टेबल महेंद्र के अहम योगदान के साथ ही विपिन, विनोद, उत्तम भंडारी, संदीप कुमार द्वारा अथक प्रयास करने पर बांध की झील से युवती को लाइफ जैकेट की मदद से रेस्क्यू कर बचा लिया गया और उसे तत्काल 108 सेवा की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती कराया गया। यहां पर युवती को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवती से बातचीत करने पर उसने बताया कि उसका किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों आपस में रूठ गए थे। जिसकी वजह से वह डिप्रेस होकर नदी में कूद गई थी। युवती मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीता, 164 विधायकों ने पक्ष में किया मतदान
Next: सिडकुल पंतनगर एवं रूद्रपुर में रोजगार के अवसर: अल्मोड़ा में 06 जुलाई को रोजगार मेला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.