Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बातों में उलझाकर रूमाल के अंदर कागज की गड्डी देकर युवक से ठगी करने वाले छह लोग गिरफ्तार
  • देहरादून

बातों में उलझाकर रूमाल के अंदर कागज की गड्डी देकर युवक से ठगी करने वाले छह लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। बैंक में लोगों को बातों में उलझाकर रूमाल के अंदर कागज की गड्डी देकर ठगी करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कागज की गड्डी और नगदी भी बरामद की गई है। गुरुवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ डीसी ढौंडियाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे व्यापारी अमरीक सिंह की दुकान में काम करने वाला युवक रोहित दून रोड स्थित एक बैंक में 70 हजार रुपये जमा कराने पहुंचा। इस दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उसे बातों में उलझाकर 34 हजार रुपए की रकम ठग ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बैंक के अंदर और बाहर आसपास के करीब 35 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। मामले के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने शाम को मुखबिर की सूचना पर छह युवकों को देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कागज की गड्डी, 69 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। सीओ ढौंडियाल ने आरोपियों कि पहचान पिंटू पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम धर्म बागी, थाना अवतार नगर छपरा, बिहार, सत्यप्रकाश पुत्र लालाराम निवासी ग्राम सिरसौल पट्टी, जसा थाना बिल्सी, बदायूं, यूपी, सोनू पुत्र राजाराम निवासी वेस्ट कमल बिहार, करावल नगर, दिल्ली, अंसार पुत्र अब्दुल अंसार निवासी 369 कर्बला थाना दक्षिण, जिला फिरोजाबाद, यूपी, पंकज कुमार पुत्र छतु साहू निवासी हर्ष विहार टू चेतना पब्लिक विद्यालय, साहिबाबाद, गाजियाबाद, ऋषि पाल सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी वेस्ट कमल विहार डी 368 गली नंबर 4, करावल नगर, दिल्ली के रूप में कराई है। मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक डीपी काला मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तैरकर गंगा पार गए दो युवकों को सुरक्षित निकाला
Next: पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.