Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • युवक ने गुलदार के मुंह से छुड़ाया अपना पालतू कुत्ता
  • रुद्रप्रयाग

युवक ने गुलदार के मुंह से छुड़ाया अपना पालतू कुत्ता

RNS INDIA NEWS 14/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   नगर से सटे पुनाड़-भाणाधार क्षेत्र में बीते सोमवार को शाम 6 बजे के करीब गुलदार ने एक पालतू कुत्ते को निवाला बनाने के लिए जैसे ही मुंह में उठाया, तो उसी बीच ऑफिस से घर आ रहे युवक ने बहादुरी दिखाते हुए गुलदार के मुंह से अपना पालतू कुत्ता छुड़ा लिया। युवक के हौसले की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। कुत्ते को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसे 32 टांके आएं है। रुद्रप्रयाग के भाणाधार निवासी भाष्कारानंद कोठारी नगर पालिका में कर संग्रहकर्ता के पद पर कार्यरत है। हर रोज की तरह बीते सोमवार की शाम को वे दफ्तर से छुट्टी होने पर घर जा रहे थे। जैसे ही वह मकान के दरवाजे पर पहुंचे तो गुलदार ने उनके पालतू कुत्ते को मुंह में दबाकर निवाला बनाने के लिए ले जा रहा था। यह देख वे हैरान हो गए। आनन फानन में उन्होंने बैग वहीं छोड़कर पास ही में पड़ा डंडा हाथ में लिया और गुलदार के पीछे भागने लगे। गुलदार ने दीवार फांदने से पहले कुत्ता आंगन में ही छोड़ दिया। उक्त युवक की बहादुरी से एक बेजुमान की जान बच गई। उन्होंने न केवल अपना पालतू कुत्ता बचाया बल्कि गुलदार के आने की खबर भी आसपास को दी, ताकि लोग जागरूक हो सके। भाष्करानंद कोठारी ने बताया कि अक्सर वह ऑफिस से जब भी घर आते हैं तो उनकी बेटी उन्हें गेट पर लेने आ जाती है। शुक्र रहा कि उनकी बच्ची इस दौरान बाहर नहीं आई। उन्होंने वन विभाग से मांग करते हुए कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाए जाए। यहां अक्सर गुलदार की आवाजाही बनी है। भाणाधार निवासी हरीश कप्रवान, प्रकाश भारती, शैलेंद्र गोस्वामी आदि ने भी वन विभाग से गुलदार से लोगों की सुरक्षा की मांग की है। कहा कि यदि इसी तरह गुलदार रोज आवासीय क्षेत्रों में आता रहा तो बच्चे, महिलाएं, बुजुर्गों को खतरा बना है। उन्होंने जल्द कार्यवाही की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपर जिलाधिकारी मर्तोलिया को दी भावपूर्ण विदाई
Next: नाबालिग के अपहरण-रेप में भाजपा नेता गिरफ्तार, पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.