Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर-रामपुर हाईवे पर जबरन बाइक रुकवाकर बदमाशों ने मां के सामने ही बेटे पर गोलियां बरसा दीं। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक की किस्तें नहीं चुका पाने पर फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने युवक को गोली मारी। यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार यूपी के बिलासपुर (रामपुर) स्थित आवास विकास कॉलोनी निवास संदीप सिंह मंड उर्फ दीपू रविवार को अपनी मां चरणजीत कौर को लेकर किसी काम से रुद्रपुर आ रहा था। रुद्रपुर पहुंचने से कुछ पहले हाईवे पर यूपी क्षेत्र में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बाइक छीनने लगे। मां ने रोकने की कोशिश की तो उनसे भी मारपीट की गयी। विरोध करने पर दो बदमाशों ने तमंचे से संदीप पर गोलियां चला दीं। संदीप के गिरते ही आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। हाईवे पर दिनदहाड़े हुयी वारदात से खलबली मच गयी। लहूलुहान संदीप को वाहन चालकों की मदद से रुद्रपुर बॉर्डर पर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रुद्रपुर पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली, लेकिन घटनास्थल यूपी होने से यूपी के अधिकारियों को जानकारी दी गयी। जानकारी पर बिलासपुर से परिजन भी पहुंच गये। बाद में रामपुर से पुलिस अधिकारियों की टीम अस्पताल पहंची और संदीप की मां से जानकारी ली। चरणजीत कौर ने बताया कि संदीप ने कुछ समय पहले बाइक फाइनेंस करायी थी। इसकी कुछ किस्तें वह नहीं चुका सका था। इसे लेकर फाइनेंस कंपनी उस पर दबाव बना रही थी। कंपनी की ओर से कुछ बदमाशों को किस्तें जमा करवाने या बाइक उठाने का ठेका दिया गया था। ये लोग कुछ दिन से संदीप को परेशान कर रहे थे। आरोप लगाया कि हाईवे पर बाइक रुकवाने के बाद बदमाश किस्तें नहीं चुकाने के कारण बाइक ले जाने की बात कर रहे थे। विरोध पर उन्होंने गोली चला दी। जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर के रहने वाले हैं आरोपी- पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना यूपी के क्षेत्र में हुयी है, लेकिन रामपुर पुलिस की शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि संदीप को गोली मारने वाले आरोपी रुद्रपुर की ओर से आये थे और वे यहीं के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि देर शाम रामपुर पुलिस की एक टीम ने रुद्रपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

घटनास्थल हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसलिये वारदात के बारे में अधिक जानकारी यूपी पुलिस ही दे सकती है। यूपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जहां तक रुद्रपुर से जुड़े इनपुट का सवाल है तो यूपी पुलिस की ओर से जो जानकारी आयेगी, उसके अनुसार पूरी मदद की जायेगी।     -अभय सिंह, सीओ, रुद्रपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री जोशी का भाजपाइयों ने किया स्वागत
Next: विधवा की पिटाई का वीडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.