Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • युवा संसद में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतिभाग
  • उत्तरकाशी

युवा संसद में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  भारत सरकार के खेल मंत्रालय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से जनपदीय स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से 91 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्वाति नौटियाल प्रथम स्थान पर रही। रामचंद्र उनियाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संसद का शुभारंभ डीएफओ डीपी बलूनी और मंजीरा देवी शिक्षण संस्थान के कुलपति भगवान नौटियाल ने किया। इसके बाद आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएफओ डीपी बलूनी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही युवाओं को गंभीर अध्ययन की आदत विकसित करने की सलाह दी। वहीं, विशिष्ट अतिथि मंजीरा देवी शिक्षण संस्थान के कुलपति भगवान नौटियाल ने युवाओं को सरकार की ओर से संचालित रोजगार योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। डॉ. मधु थपलियाल ने छात्रों को अध्ययनशील रहने के लिए प्रेरित किया। जिला नेहरू युवा केंद्र के आशीष पंत ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में स्वाति नौटियाल, अवधेश नौटियाल, नेहा रावत, साहिल क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. ममता ध्यान और सोहनपाल ने किया। इस मौके पर बबीता शाह, प्रताप सिंह बिष्ट, डॉ. विनीता कोहली, डॉ. रिचा बधानी, डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. प्रदेव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब के नशे में रैश ड्राइविंग करते कार चालक गिरफ्तार
Next: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसएसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.