Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवा कांग्रेसियों का ईडी दफ्तर पर हंगामा
  • देहरादून

युवा कांग्रेसियों का ईडी दफ्तर पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
30 (4)

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति की जांच के लिए युवा कांग्रेस ने ईडी दफ्तर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के ज्ञापन लेने न आने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता ने जबरन गेट खोल कर भीतर घुस गए। काफी देर बार ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के बाहर आकर ज्ञापन लेने पर ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। करीब दो घंटे तक ईडी दफ्तर में हंगामे की स्थिति बनी रही। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक संदीप चमोली के नेतृत्व में कड़ी संख्या में युवा कांगेस कार्यकर्ता पौने बारह बजे बुद्धा चौक के निकट स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। वहां कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद जब उन्होंने अधिकारियों से ज्ञापन लेने का अनुरोध किया कि तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। ईडी दफ्तर का मुख्य द्वार भी भीतर से बंद था। काफी देर तक असमंजस की स्थिति बने रहने पर युवा कांग्रेसियों का गुस्सा फट पड़ा। जबरन गेट खोलकर वो भीतर घुस गए। मामला गरमाता देख ईडी कर्मियों ने खुद को भीतर बंद कर लिया और पुलिस को भी इत्तिला कर दी। थोड़ही देर में वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के साथ नौंकझोंक होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं परिसर में धरना देकर बैठ गए। विवाद को बढ़ता देखते देख कुछ देर बाद ईडी के एक अधिकारी बाहर आए और उनसे ज्ञापन ले लिया।
चमोली ने कहा कि पेपर लीक घोटाले में पकड़े गए अपराधियों ने अकूत संपत्ति कमाई है। इसमें बड़े बड़े होटल, रिसोर्ट, पॉश इलाकों में मकान, महंगे वाहन आदि भी बताए जा रहे हैं। यह सब संपत्ति भ्रष्टाचार से जुटाई गई है। इनकी यह संपत्ति तत्काल जब्त होनी चाहिए। इतना बड़ा घेाटाला सामने आ चुका है, लेकिन राज्य सरकार ने अब तक संपत्तियों की जांच तक शुरू नहीं कराई। ऐसे में ईडी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। चमोली, सुमित खन्ना, भूपेंद्र नेगी, ने कहा कि ईडी को तत्काल सभी भ्रष्टाचारियों की जांच शुरू करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में नवनीत कुकरेती, बलजीत सिंह, सौरभ शर्मा, हिमांशु कुमार, लकी राणा, शिवम कुमार, हरेंद्र बेदी, कविता माही,अंजली चमोली, रेहान, प्रिंस शर्मा, आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति का गोपेश्वर में प्रदर्शन
Next: रैली के माध्यम से की सिंगल यूज प्लास्टिक दान करने की अपील

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.