
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गांधी पार्क चौघानपाटा के निकट एकत्रित युकां कार्यकर्ताओं ने इस मामले में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर कहा कि द्वाराहाट प्रकरण में पुलिस भाजपा सरकार के भारी दबाव में कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कोर्ट में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में सरकार का पुलिस प्रशासन पर दबाव स्पष्ट दिख रहा है। युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार जब पुलिस प्रशासन सत्ता के भारी दबाव में काम कर रही है। यही नहीं मामले में आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। संबंधित मामले में डीएनए जांच से पूरा मामला निश्चित तौर पर साफ हो जाता लेकिन सरकार और आरोपी इससे बचने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस पर सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है। प्रदर्शन में युकां के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सोमेश्वर के दिनेश नेगी, जागेश्वर के ललित सतवाल, संजीव कम्पल, सुनील सिंह, गोपाल तिवारी, राहुल कनवाल, सोनू कनवाल, विपुल कार्की, लोकेरा सुण्याल, मानू सिंह बिष्ट, विजय कनवाल, राहुल गोस्वामी, विद्या साह, नवीन सनवाल, संदीप तड़ागी, नरेश धामी, नितिन रावत, मोहन देवली, रविंद्र जुप्याल, पवन गैड़ा आदि शामिल हुए।



