Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • ओलंपिक से मेडल लाएं, खुद बनाएं यूपी की खेल नीति : योगी
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

ओलंपिक से मेडल लाएं, खुद बनाएं यूपी की खेल नीति : योगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2021
yogi adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए खिलाडिय़ों और एथलीटों से सुझाव देने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक जैसी प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए खिलाडिय़ों को जो भी सुविधाएं चाहिए, वह दी जाएंगी। इस बारे में खिलाड़ी/एथलीट ही प्रदेश के खेल विभाग के साथ मिलकर नीति तैयार करेंगे।
टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने जा रहे यूपी के सभी 10 खिलाडिय़ों/एथलीटों से बुधवार को बातचीत करते हुए योगी ने सभी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि इस बार टोक्यो से अच्छी खबर आएगी। शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए खिलाडिय़ों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
वर्चुअल माध्यम से हुए इस संवाद में सीएम योगी ने एक-एक कर सभी 10 प्रतिभागियों से कोरोना महामारी की विपरीत परिस्थितियों में भी जारी ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियों के बारे जानकारी ली और उनकी हौसलों को सराहा। वहीं, प्रदेश सरकार से खिलाडिय़ों की अपेक्षा के बारे में पूछने पर खिलाडिय़ों ने ओलंपिक जैसी वैश्विक स्पर्धाओं की तैयारी के लिए और बेहतर प्रबंध की जरूरत बताई। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र व राज्य सरकार खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांवों में खेल को लेकर माहौल बने, इसके लिए प्रदेश के सभी गांवों में खेल मैदान और ओपन जिम तैयार कराए जा रहे हैं। युवक मंगल दलों का गठन हो रहा है तो युवा प्रतिभाओं को स्पोर्ट किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मेरठ में अब खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए एक बड़े केंद्र के रूप में उभर कर आएगा। सीएम ने कहा कि सभी प्रतिभागी ओलंपिक से पदक ले कर आएं, फिर प्रदेश में वैश्विक मानकों पर खेल सुविधाओं के विकास के लिए अपनी कार्ययोजना बताएं। इन सुझावों के आधार पर सरकार सभी आवश्यक प्रबंध करेगी। खिलाडिय़ों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि बहुत जल्द सभी खिलाडिय़ों के परिवारीजनों को लखनऊ आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होने कहा कि राज्य सरकार टोक्यो ओलंपिक के दौरान एकल प्रतिस्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक लाने वाले खिलाडिय़ों को 2 करोड़ रूपये की सम्मान राशि प्रदान करेगी। इसी तरह, समूह खेलों में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड़ रूपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं, ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे यूपी निवासी सभी खिलाडिय़ों को 10-10 लाख रूपये भी प्रदान किए जाएंगे।
संवाद कार्यक्रम में शूटर मेराज अहमद खान ने प्रदेश में शूटिंग रेंज की स्थापना की जरूरत बताई, जिस पर सीएम ने कहा कि वाराणसी और लखनऊ में शूटिंग रेंज की स्थापना हो रही है। वह ओलंपिक से लौट कर आएं और परियोजना को देखकर उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में मदद करें। इसी तरह, एथलीट प्रियंका गोस्वामी द्वारा सिंथेटिक फील्ड के विकास की जरूरत बताने पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही यह अभाव दूर करने का आश्वासन दिया।संवाद के दौरान प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), वंदना कटारिया (हॉकी), सौरभ चौधरी (शूटिंग), मेराज़ अहमद खान (शूटिंग), अरविंद सिंह (रोइंग), सतीश कुमार (बॉक्सिंग) ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी) और शिवपाल सिंह (एथेलेटिक्स) और इनके परिजनों की मौजूदगी रही। इससे पहले, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने का भरोसा जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम ने मंत्रियों से कहा, मानसून सत्र के लिए अच्छी तरह तैयार होकर आएं
Next: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.