Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • योगासन को ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में सम्मिलित करना चाहिए: आचार्य बालकृष्ण
  • हरिद्वार

योगासन को ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में सम्मिलित करना चाहिए: आचार्य बालकृष्ण

RNS INDIA NEWS 17/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योगासन खेल के साथ-साथ योग का सैद्धांतिक पक्ष भी खिलाड़ी समझें। इसलिए इसको ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में सम्मिलित करना चाहिए। यह बात उन्होंने वर्ल्ड योगासन की बैठक के दौरान कही। कहा कि योगगुरु रामदेव एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूरगामी सोच के साथ योगासन को खेलो इण्डिया गेम्स में सम्मिलित किया गया है। शिक्षा-पाठ्यक्रम के साथ योग को जोड़ते हुए देश-विदेश में बड़े पैमाने पर योगासन खेल को स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को वर्ल्ड योगासन की बैठक पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण एवं विवेकानंद विश्वविद्यालय बेंगलुरु के कुलाधिपति एवं वर्ल्ड योगासना के महासचिव डॉ. एचआर नागेन्द्र की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। स्वामी चिदानंद मुनि एवं साध्वी भगवती (परमार्थ निकेतन) ने विश्व पटल पर योगासन खेल को स्थापित करने के प्रयास की सराहना की। योगासन को पश्चिम के देशों से जोड़ने के लिए एक योजनाबद्ध रोडमैप बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. एच.आर. नागेन्द्र ने कहा कि आगामी छः महीने में जर्मनी, आस्ट्रेलिया, मॉरिशस, अमेरिका, कोरिया एवं भारत में ऐसे छः अंतरराष्ट्रीय आयोजन करवाकर योगासन की वर्ल्ड चैम्पियनशिप भारत में करवाई जाए। हार्टफुलनेस संस्था की अंतराष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एकता ने कहा कि हमारे अंतरराष्ट्रीय संस्थान योगासन खेल के लिए प्राथमिक रूप से कार्यालय के लिए उपलब्ध रहेंगे। वर्ल्ड योगासन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा ने लेखा-जोखा की जानकारी दी। आचार्य बालकृष्ण ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत बैंक अकाउंट एफसीआरए के अनुरूप खोलने का निर्देश दिए। वेबसाइट को अपडेट करने का दायित्व वर्ल्ड योगासना के सचिव डॉ. जयदीप आर्य को सौंपा गया। इस बैठक में उदित सेठ, डॉ. जयदीप आर्य, डॉ. संजय मालपानी, डॉ. उमंग सहित ऑनलाइन रूप से चिदानंद मुनि जी, भगवती, विष्णु शर्मा एडवोकेट दिल्ली ने योगासन को विश्व पटल पर स्थापित करने हेतु अपने विचार साझा किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाग की रखवाली कर रहे तीन युवकों पर गुलदार ने किया हमला
Next: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की काफल पार्टी में दो क्विंटल काफल लेकर मोहनरी पहुंचेंगे पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.