Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • योगा एक्सप्रेस के पहियों में आग लगने से हड़कंप
  • हरिद्वार

योगा एक्सप्रेस के पहियों में आग लगने से हड़कंप

RNS INDIA NEWS 21/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। धर्मनगरी आ रही योग एक्सप्रेस के पहियों में अचानक निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे जनरल कोच में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे कर्मियों और जीआरपी ने फायर पाउडर से आग बुझा दी। तब जाकर रेलवे कर्मियों, जीआरपी और यात्रियों ने राहत की सांस ली। रविवार को अहमदाबाद से योगा एक्सप्रेस हरिद्वार आ रही थी। सुबह करीब 10:10 पर सूचना मिली कि इकबालपुर के पास योगा एक्सप्रेस के पहियों से निकली चिंगारी से आग लग गई है। जनरल कोच के नीचे आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों के शोर मचाने की आवाज अन्य कोच के यात्रियों तक भी पहुंच गई। इस बीच लोको पायलट ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल कर ट्रेन को रोक लिया। सूचना मिलने पर रुड़की रेलवे स्टेशन की जीआरपी से चौकी इंचार्ज प्रीति कर्णवाल, हेड कांस्टेबल ओमपाल सैनी, आशीष कुमार सैनी और जाहुल हसन मिर्जा मौके पर पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि टेक्निकल फॉल्ट के कारण पहियों के जाम होने से चिंगारी निकली और जिस वजह से जनरल कोच के नीचे आग लगी थी। हालांकि यह आग जनरल कोच तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन इस बीच यात्रियों में हड़कंप मच गया था और शोर शराबा होने पर काफी भीड़भाड़ इकट्ठा हो गई थी। इस बीच यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालकर आग को बुझाया गया। रुड़की रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि अहमदाबाद से हरिद्वार आ रही योगा एक्सप्रेस में सुबह 10:10 बजे के आसपास ट्रेन के पहियों में अचानक ब्रेक लगने पर चिंगारी से जनरल कोच के नीचे आग लग गई थी। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर आग को बुझा दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 घंटे में 22 बार धधके उत्तराखंड के जंगल, गांवों तक आग की लपटें पहुंचने से बढ़ी टेंशन
Next: कांग्रेस की उदासीनता के कारण कम हुआ मतदान: महेंद्र भट्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.