Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यौन उत्पीड़न का आरोपी क्रिकेट कोच हुआ दून अस्पताल से ऋषिकेश एम्स में भर्ती
  • देहरादून

यौन उत्पीड़न का आरोपी क्रिकेट कोच हुआ दून अस्पताल से ऋषिकेश एम्स में भर्ती

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
default featured image

एम्स को पुलिस का नोटिस, डिस्चार्ज करने से पहले देनी होगी सूचना

देहरादून। क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही किशोरी के यौन उत्पीड़न का आरोपी कोच मंगलवार को दून अस्पताल से ऋषिकेश एम्स में जाकर भर्ती हो गया है। वहां भर्ती होते ही अस्पताल प्रशासन को दून पुलिस ने नोटिस दिया है। नोटिस में कहा कि गया उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने से पहले पुलिस को सूचना दी जाए। ताकि डिस्चार्ज होने के बाद वह फरार न हो सके। दून में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के संचालक और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चमोली के जिला सचिव नरेंद्र शाह के खिलाफ 27 मार्च की रात नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नरेंद्र शाह ने प्रशिक्षण लेने वाली 14 वर्षीय किशोरी का यौन उत्पीड़न किया। इससे जुड़े ऑडियो भी वायरल हुआ। नरेंद्र शाह ने 24 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया था। तब उसे उसका दून अस्पताल में उपचार चल रहा था। जांच अधिकारी सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी पेट की समस्या बताते हुए दून अस्पताल से रैफर होकर ऋषिकेश एम्स चला गया है। उम्मीद है कि एम्स से उपचार के बाद वह जल्द डिस्चार्ज हो सकता है। डिस्चार्ज होते ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी की तैयारी में है।
कोच नरेंद्र शाह को जब रेफर कर एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा था तो उनके परिजन दून अस्पताल में मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों पर भड़क गए। टीवी चैनल के पत्रकारों पर उनकी पत्नी ने हमला करने का भी प्रयास किया। तीखी नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दामाद ने सास को लोहे की रॉड से पीटा, केस दर्ज
Next: उत्तराखंड में फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना केस, अकेले राजधानी देहरादून में 35 नए कोरोना केस मिले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.