Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में रेलवे
  • राष्ट्रीय

यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में रेलवे

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

जनरल कोच के लिए नहीं कराना होगा रिजर्वेशन

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए रेलवे ने जनरल कोच में रिजर्वेशन की नीति को लागू कर दिया था। रिजर्वेशन नीति के तहत जनरल कोच में जितनी सीट होंगी उतने ही यात्रियों को टिकट दिए जाने का आदेश था। देश की बड़ी आबादी रेलवे के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में सफर करती है जो लगातार इस नए नियम के चलते परेशानी का सामना कर रही है। रेलवे को भी  जनरल कोच में रिजर्वेशन की नीति को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है।

कोविड संक्रमण के घटते प्रकोप और त्योहारों के मौसम समीप देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे जनरल कोच में रिज़र्वेशन नीति में संशोधन कर सकती है। सूत्रों के अनुसार रेलवे 1 नवंबर से नियमों में संशोधन कर सकती है जिसके तहत जनरल कोच को पहले की तरह संचालित किया जाएगा। देश की बड़ी आबादी रेलवे के सामान्य श्रेणी के डब्बों में यात्रा करती है। आपात स्थिति में स्लीपर या फर्स्ट क्लास एसी में टिकट न मिलने पर यात्रियों के पास जनरल कोच में ही यात्रा करने का एकमात्र विकल्प बचता है लेकिन नई नीति से वे यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोग लगातार पहले की व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर रेलवे का विरोध कर रहे हैं। कोविड के घटते संक्रमण के साथ विरोध का स्वर मुखर हो गया है। यात्रियों के द्वारा लगातार किये जा रहे विरोध प्रदर्शन और त्योहारों के मौसम समीप देख रेलवे  अधिकारियों ने जल्द ही सामान्य श्रेणी में टिकट आरक्षण की नीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नही किया गया है कि सामान्य श्रेणी में आरक्षण की नीति को समाप्त किया जाएगा या फिर कुछ नियमों में बदलाव कर के यात्रियों को राहत दी जाएगी। नई व्यवस्था कब से लागू की जाएगी इसको लेकर भी रेलवे की तरफ से अभी कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली है। वहीं अगर बात की जाए तो रेलवे की जनरल कोच में रिज़र्वेशन की नीति ने कोविड के संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका अदा की है। रेलवे ने कोविड संक्रमण को रोकने के लगातार प्रयास किये हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना मामलों में आई कमी, मौतों में हुआ इजाफा
Next: राशिफल 31 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.