Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्री व्यवस्था बनाने के लिए सोनप्रयाग बाजार नो पार्किंग जोन
  • रुद्रप्रयाग

यात्री व्यवस्था बनाने के लिए सोनप्रयाग बाजार नो पार्किंग जोन

RNS INDIA NEWS 04/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम की यात्रा में तीर्थयात्रियों को प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में बेहतर सुविधा मिले सके इसके लिए सोनप्रयाग बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। यहां बाजार को खुले मैदान की तरह रखा गया है ताकि यात्रियों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो और पुलिस यात्रा संचालन में बेहतर व्यवस्थाएं बना सके। केदारनाथ धाम की यात्रा में पहले और दूसरे दिन की यात्री संख्या देखें तो 55374 तीर्थयात्री दो दिनों में दर्शन कर चुके हैं जबकि धीरे-धीरे यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। विशेषकर सोनप्रयाग और गौरीकुंड में अव्यवस्थाएं न हो, इसके लिए सोनप्रयाग पूरे बाजार को नो पार्किंग जोन में रखा गया है।
यहां बनी निर्धारित पार्किंग में वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी जा रही है जिससे बाजार में किसी तरह की अव्यवस्था न हो। सोनप्रयाग बाजार को खुले मैदान की रखा गया है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए यात्रियों को पुल से शटल वाहन उपलब्ध हो रहे हैं जबकि गौरीकुंड में भी निर्धारित पार्किंग में ही वाहन पार्क हो रहे हैं जिससे सोनप्रयाग और गौरीकुंड बाजार में यात्रियों के अलावा वाहन नहीं दिख रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि यातायात का बेहतर संचालन हो रहा है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी प्वाइंट पर पुलिस तैनात है। वाहनों का प्रवेश और एजिक्ट के लिए मार्ग तय हैं। पहले और दूसरे दिन से ही व्यवस्थाएं बेहतर कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकदमा वापस लेने की एवज में मांगे एक लाख, केस दर्ज
Next: अब एक ही जगह मिलेंगी इलेक्शन से जुड़ी सभी सेवाएं, चुनाव आयोग ला रहा एक नई ऐप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.