Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन में अनियमितता पर सख्ती
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन में अनियमितता पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन में अनियमितता और अव्यवस्था पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिस पर एसडीएम एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नवाजिश खलीक ने कुली एजेंसी जानकीचट्टी के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी है।  बता दें कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी के संचालन के लिए जिला पंचायत के द्वारा कुली एजेंसी हेतु एक ठेकेदार को अनुबंधित किया गया है। जबकि इसके लिए जिला पंचायत के द्वारा दर पूर्व से निर्धारित हैं। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक एसओपी जारी करते हुए यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चर एवं डंडी का संचालन निर्धारित समयावधि और सीमा के भीतर रोटेशन आधार पर किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन गत दिवस डीएम के संज्ञान में आया कि कुछ लोगों के द्वारा इस व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिशें की जा रही है और रोटेशन और तय प्रस्थान बिन्दु से हटकर घोड़े-खच्चर एवं डंडी-कंडी का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है और अनुबंधित कुली एजेंसी के लोगों द्वारा निर्धारित दर से अधिक धनराशि वसूली जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम डुंडा एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही यात्रा व्यवस्था में जुटे अन्य अधिकारियों को भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।
दूसरी ओर मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी एवं डुंडा के उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने कुली एजेंसी जानकीचट्टी के ठेकेदार को एक नोटिस जारी कर मार्ग की क्षमता एवं रोटेशन व्यवस्था की अवहेलना किए जाने से इस व्यवस्था के सुचारू संचालन पर विपरीत असर पड़ रहा है। कुली एजेंसी के कार्मिकों द्वारा तीर्थयात्रियों से तय दर से अधिक धनराशि लिए जाने की भी शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी इस स्थिति पर रोष व्यक्त करते हुए ठेकेदार का अनुबंध समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। ठेकेदार को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने की हिदायत देते हुए कहा है कि इन शिकायतों के दृष्टिगत तथा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने की वजह से क्यों न अनुबंध निरस्त कर दिया जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोत्री में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया
Next: सोने के हार और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.