Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम में घोड़े-खच्चरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा। यहां अब तक 19 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है। अनफिट घोड़े-खच्चर भी यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि विभाग ने ऐसे 101 घोड़े-खच्चरों को वापस लौटाया है। वहीं हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी और पशुपालन विभाग का एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। चारधाम में अव्यवस्थाओं और केदारनाथ, यमुनोत्री समेत अन्य तीर्थस्थलों पर घोड़े-खच्चरों की हो रही मौतों को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट नैनीताल ने बुधवार को सुनवाई की। मामले में कोर्ट ने चार धाम से संबंधित जिलों के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। जिले के यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर अब तक कई घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद प्रशासन और पशु पालन विभाग भी सतर्क हुआ है। यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा रूट पर जिला पंचायत की ओर से 2800 घोड़े खच्चर पंजीकृत हैं, जिनमें 1200 का बीमा हुआ है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी ढौंढियाल ने पैदल मार्ग पर चोटिल होने या किन्हीं कारणों से अस्वस्थ 95 घोड़े खच्चरों का ट्रीटमेंट किया है। रोजाना करीब 8 से 10 बेजुबानों का उपचार किया जा रहा है। जबकि क्षमता से अधिक वजन लादे जाने की शिकायत पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए 8 लोगों की टीम पैदल मार्ग पर तैनात है। इसके अलावा लगातार जागरूकता शिविर आयोजित कर खच्चर मालिकों को फिटनेस और बीमा के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार
Next: थप्पड़ मामले में सीएमएस डा. सकलानी कोरोनेशन अस्पताल अटैच

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.