Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यमकेश्वर प्रखंड की ग्राम पंचायत बुंगा के जंगल में लगी आग, वन बीट अधिकारी घायल
  • देहरादून

यमकेश्वर प्रखंड की ग्राम पंचायत बुंगा के जंगल में लगी आग, वन बीट अधिकारी घायल

RNS INDIA NEWS 14/03/2021
rns featured image new

छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों ने पाया आग पर काबू

ऋषिकेश। यमकेश्वर प्रखंड की ग्राम पंचायत बूंगा के जंगल में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीण और वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान वन बीट अधिकारी मंजीत गुसाईं आग बुझाते हुए घायल हुए हैं। यमकेश्वर प्रखंड में लाल ढांग रेंज के जंगल में शनिवार प्रात: करीब पांच बजे आग लग गई। यह आग ग्राम पंचायत बूंगा के करीब चार किलोमीटर वन क्षेत्र में फैल गई। आग को देख क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदेश भट्ट और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे गए। लॉकडाउन के वक्त सडक़ और पुलिया बनाकर उदाहरण पेश करने वाले बूंगा और वीर काटल के ग्रामीणों ने इस बार भी साहस और हिम्मत दिखाई और आग बुझाने में जुट रहे। वहीं ग्रामीणों ने लैंसडौन वन प्रभाग के अधिकारियों को भी जंगल में आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर सिविल सोयम क्षेत्र के वन बीट अधिकारी मंजीत गुसाईं टीम सहित मौके पर पहुंचे। वह भी ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान एक पेड़ की जलती टहनी टूट कर जब नीचे आने लगी तो न बीट अधिकारी ने स्वयं को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनका पैर फिसल और वह ढलान में काफी दूर तक लुढक़ते चले गए। इस दौरान पत्थरों की चपेट मेें आने से वह घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। आग से करीब आठ गांव और वन्यजीवों को खतरा था जिसको देखते हुए वन विभाग ओर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए छह घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में ग्राम प्रधान बूंगा अनिता देवी, समाज सेवी हरीश कुमार, सामाजिक कार्यकत्र्ता कांता भट्ट, जगदीश ङ्क्षसह, मीना देवी, लता देवी, सरला देवी, पुष्पा देवी ने अहम भूमिका निभाई। भट्ट ने बताया कि जिस त्वरित गति व जांबाजी का परिचय देते हुए वन बीट अधिकारी गौहरी रेंज पुष्प दीप चौहान, मंदीप गुसांई एवं वन दारोगा विक्रम ङ्क्षसह रावत ने दिलेरी दिखाई उसके लिए क्षेत्र पंचायत वन विभाग की इस टीम को सम्मानित करेगी।
फोरलेन की जद में आने वाले 16 पेड़ कटेंगे
सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने मंडी तिराहा से चंद्रभागा पुल तक फोरलेन को स्वीकृति प्रदान की है। इसकी जद में आने वाले 16 पेड़ों का वन विभाग की टीम ने छपान किया है। दस दिन के भीतर इन पेड़ों को काट दिया जाएगा। नेशनल हाईवे डोईवाला डिवीजन ने सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार को कृषि मंडी तिराहा से हरिद्वार रोड होते हुए चंद्रभागा पुल तक फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा था। दो सप्ताह पूर्व मंत्रालय ने इस पर मंजूरी देते हुए 14.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। फोरलेन में कुल 19 पेड़ बाधा बन रहे हैं। अब डीएफओ देहरादून ने इस मामले में ऋषिकेश रेंज के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि शुक्रवार को वन दारोगा रामपाल, बीट अधिकारी दीपक कैंतुरा और नेशनल हाईवे डिवीजन के अवर अभियंता सीपी सिंह के साथ इन सभी पेड़ों का मौके पर छपान किया। इस दौरान कुल 16 पेड़ ऐसे मिले जिन्हें फोरलेन के निर्माण के लिए काटना आवश्यक है। तीन पेड़ ऐसे हैं जिन्हें ज्यादा जरूरत पड़ेगी तो ही काटा जाएगा। रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय को भेज दी गई है। अब वन निगम डिपो की टीम दस दिन के भीतर इन पेड़ों का कटान करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्यूटी टिप्स : सर्दियों में फेस वाश करते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
Next: सेना ने सू की पर 6 लाख डॉलर,11 किलो सोना रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.