Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • होलसेल मार्किट में सिलेंडर में लगी आग, दमकल विभाग की मदद से टला बड़ा हादसा
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

होलसेल मार्किट में सिलेंडर में लगी आग, दमकल विभाग की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 29/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (परवाणू) :
होलसेल मार्किट में सिलेंडर से भरे ट्रक में रखे एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसे दमकल विभाग की मदद से समय रहते बुझाया गया व एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सिलेंडर में आग लगने से मार्किट में मौजूद दुकानदारों में हड़कंप मच गया तथा मार्किट में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गौर हो कि परवाणू की होलसेल मार्किट में गैस एजेंसी का कार्यालय है। जिसके चलते यहाँ पर सिलेंडरों की गाड़ियों में सिलेंडर लोड अनलोड किए जाते हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान एक सिलेंडर लीक होने के चलते सिलेंडर ने आग पकड़ ली परन्तु दमकल विभाग ने समय पर पहुंच कर आग बुझा दी। हैरानी की बात तो यह है कि सिलेंडर की फिलिंग से पहले इनकी पूरी तरह से जाँच की जाती है। बावजूद इसके सिलेंडर में आग लगने से आईओसीएल पर भी सवाल खड़े होते हैं और तो और इस मामले में खाद्यपूर्ति विभाग द्वारा भी किसी तरह की कार्यवाही अम्ल में नहीं लाई गई जो की विभाग की कार्यशैली पर संदेह पैदा करती है। बता दें कि आगजनी यह पहली घटना नहीं हैं। इससे पहले भी परवाणू के सेक्टर-3 में इसी एजेंसी का सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा एक बच्ची झुलस गई थी।
एजेंसी का गोदाम होने पर भी कार्यालय में सिलेंडरों की लोडिंग- अनलोडिंग पर किसी विभाग द्वारा कोई आपत्ति या कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। जहाँ सिलेंडर लोड-अनलोड होते हैं उसके आसपास परवाणू की होलसेल मार्किट है जहाँ से पूरे हिमाचल प्रदेश में राशन आदि की सप्लाई जाती है। इस हादसे के बाद लोगों ने सिलेंडर लोड- अनलोड पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भविष्य में कभी भी यह घटना घट सकती है तथा बड़ी मात्रा में आमजन की जान की हानी हो सकती है।

आईओसीएल की लापरवाही

इस घटना की जानकारी हमें मिली थी यह घटना सिलेंडर लीक होने से की वजह से हुई है जिसके लिए आईओसीएल जिम्मेवार है। हमारे द्वारा एजेंसियों का यादृच्छिक रूप से निरीक्षण किया जाता है, किसी भी एजेंसी में सिलेंडर रखने की अनुमति नहीं दी जाती है। – धर्मेश शर्मा, खाद्यपूर्ति अधिकारी धर्मपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में युवक की खाई में गिरने से मौत
Next: हरी झंडी दिखा 30 स्वयं सहायता समूहों हेतु कृषि उपकरण किये रवाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.