Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत पर शूलिनी विश्वविद्यालय में वेबिनार आयोजित
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत पर शूलिनी विश्वविद्यालय में वेबिनार आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
rns featured image new

सोलन। शूलिनी विश्वविद्यालय में मंगलवार को योग विभाग द्वारा “स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत” पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान वेबिनार के डॉ. अजीत तिवारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सरकारी आयुर्वेद अस्पताल अल्मोड़ा उत्तराखंड मुख्य वक्ता थे।

योग विभाग 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “स्वास्थ्य और खुशी” विषय पर एक वेबिनार श्रृंखला का आयोजन कर रहा है।
शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला द्वारा स्वागत पत्र प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आयुर्वेद के अपने बहुमूल्य अनुभव को साझा किए और सुझाव दिया कि युवाओं को भारतीय पारंपरिक प्रणालियों पर गर्व महसूस करना चाहिए क्योंकि पश्चिमी समाज भी विशेष रूप से महामारी के दौर में इन चीजों को अपना रहे हैं।
डॉ. अजीत तिवारी ने “स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत” पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को भारत का पांचवां वेद कहा जाता है। उन्होंने शरीर के पंचमहाभूतों की व्याख्या की, शरीर में वात पित्त और कफ दोषों के स्थान और उनके व्यवहार पर चर्चा की। उन्होंने नस्य क्रिया, आंखों में घी डालने, मुंह में सरसों का तेल डालना, पुदीना और अजवाईन से भाप लेना , हल्दी वाला दूध का सेवन और खट्टे फलों से गरारे करने से कोविड 19 और काले फंगस के संक्रमण से बचने के लिए कई आयुर्वेदिक उपाय बताए। श्रृंखला के एक अन्य व्याख्यान में प्रो. हेमांशु शर्मा ने “प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से फेफड़ों के कार्य में सुधार” पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने फेफड़े के कार्य में सुधार के लिए प्राकृतिक चिकित्सा उपचार पर संबोधित किया जो म्यूकोसल प्रतिरक्षा और जन्मजात प्रतिरक्षा में सुधार, तनाव को कम करने और नींद में सुधार करने में मदद करता है। उन्होंने बेहतर जीवनशैली के लिए योगिक आहार पर भी जोर दिया। प्रो. सुरेश लाल बरनवाल ने भी एक सत्र लिया और कहा कि योग परिस्थितियों से निपटने और सभी कष्टों से छुटकारा पाने की क्षमता देता है। योग आपके चारों ओर सकारात्मकता फैलाता है जो निराशा को दूर करता है और यह शुद्धि, कायाकल्प और परिवर्तन में मदद करता है। उन्होंने दैनिक जीवन में, प्राणायाम, मौन, आराधना, उपासना और साधना के महत्व का भी वर्णन किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुबोध सौरभ सिंह, एसोसिएट प्रो. और प्रमुख, योग विभाग शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा दिया गया । वेबिनार का समन्वय डॉ. माला त्रिपाठी, सहायक प्रो., योग विभाग शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया । यह आयोजन ऑनलाइन आयोजित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को संबल प्रदान करता मनरेगा
Next: निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन 25 जून तक 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.