Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वारंटी अवधि में फ्रिज खराब होने पर लगाया हर्जाना
  • हरिद्वार

वारंटी अवधि में फ्रिज खराब होने पर लगाया हर्जाना

RNS INDIA NEWS 03/08/2022
rns featured image new

रुड़की। जिला उपभोक्ता आयोग ने अपने एक फैसले में वारंटी अवधि में उत्पादीय खामी के कारण खराब हुए फ्रिज के बदले 20 हजार रुपये हर्जाने के साथ फ्रिज की कीमत 96,500 रुपये मय ब्याज अदा करने के आदेश दिए। अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि रुड़की निवासी निशांत अरोड़ा ने एक कम्पनी का एक फ्रिज अपने घरेलू उपयोग के लिए एमआर एंटरप्राइजेज रुड़की से 96,500 रुपये में 18 नवंबर 2016 में खरीदा था। जिसकी वारंटी एक वर्ष के लिए व कम्प्रेशर की वारंटी 120 महीने की दी गई थी। लेकिन फ्रिज खरीदने के बाद से ही बार-बार खराब होने लगा। जिसकी शिकायत करने पर भी फ्रिज निर्माता कंपनी, सर्विस सेंटर और डीलर ने उक्त फ्रिज न तो ठीक करके दिया और न ही बदल कर दिया। जिस पर पीड़ित ने उपभोक्ता जिला आयोग में 21 जुलाई 2020 में शिकायत दर्ज कराई। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि वारंटी अवधि में खराब हुए फ्रिज को ठीक करके या फिर बदलकर न देना उपभोक्ता सेवा में कमी माना। इसी आधार पर उपभोक्ता जिला आयोग ने फ्रिज निर्माता कंपनी, सर्विस सेंटर व डीलर को आदेश दिया कि वे एक माह के अंदर उपभोक्ता निशांत अरोड़ा को खराब रेफ्रिजरेटर के बदले 20 हजार रुपये हर्जे के साथ रेफ्रिजरेटर की कीमत 96,500 रुपये मय ब्याज अदा करने का आदेश दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में जल्द बनेगा हाईटेक फायर स्टेशन
Next: नाबालिग ने हाईटेंशन लाइन के पोल में ठोकी कार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.