Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन में वृद्धि को लेकर तहसील को घेरा
  • देहरादून

वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन में वृद्धि को लेकर तहसील को घेरा

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   वृद्ध, विकलांग और विधवाओं की पेंशन में बढ़ोत्तरी को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने तहसील का घेराव किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर तत्काल इस पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगजनों को पेंशन के नाम पर मात्र ₹1500 रुपये दे रही है। दूसरी ओर प्रदेश के विधायकों के लिए मोटी पेंशन की व्यवस्था है। कहा कि सामाजिक पेंशन में वृद्धि के लिए सरकार से कई बार आग्रह किया जा चुका है। लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। कहा कि विधायकों को प्रतिमाह लगभग 4-5 लाख रुपये वेतन-भत्तों के नाम पर दिया जा रहा है। इसके बाद भी इनको सिर्फ अपनी ही चिंता है। जनहित के मुद्दों में इनकी कोई रुचि नहीं है। इस दौरान उन्होंने गरीब वृद्धों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन कम से कम ₹3000 करने की मांग की। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, आरपी भट्ट, सुधीर गौड, राम सिंह तोमर, हाजी असद, सुधीर गौड, वीरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, राघव, विनय गुप्ता, मनोज राय,आरपी सेमवाल, सायरा बानो, मुकेश पसपोला, निशा खातून, अशोक अग्रवाल, हाजी जामिन, दीपांशु अग्रवाल, नानक सिंह, बलदेव चौहान, भीम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 सितम्बर
Next: नुमाइश के आखिरी दिनों में फिर विवाद, दुकानदार को मारा चाकू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.