Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर कृषक कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर कृषक कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग-सतत हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए राष्ट्रीय मिशन परियोजना के अन्‍तर्गत ‘जलवायु परिवर्तन और आजीविका हेतु आय सृजन’ विषय पर कृषक कार्यशाला का आयोजन बुधवार को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, हवालबाग में किया गया। कार्यशाला के मुख्‍य अतिथि डॉ. सुधाकर पांडे, सहायक महानिदेशक (बागवानी संभाग) ने अपने उद्बोधन में पर्वतीय कृषकों से अधिक आय अ‍र्जन करने हेतु उच्च मूल्य वाली एवं दुर्लभ फसलों की खेती अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कृषकों को उनके उत्‍पाद से अत्‍यधिक लाभ कमाने के लिए केवल उत्पादक ही नहीं, बल्कि उद्यमी बनकर मूल्य श्रृंखला में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। संस्‍थान के निदेशक डॉ. लक्ष्‍मीकान्‍त ने सभी आगंतुकों का स्‍वागत करते हुए अपने सम्‍बोधन में जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन के लिए स्थानीय फसलों के महत्व पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में गजेंद्र पाठक, शीतलाखेत मॉडल के संयोजक ने ‘जलवायु परिवर्तन की समझ एवं जलवायु-हितैषी अनुकूलन रणनीति’ विषय पर तथा राजेन्‍द्र बोरा, परियोजना अधिकारी, हिमोत्‍थान सोसायटी ने ‘आजीविका एवं आय सृजन के माध्यम से जलवायु अनुकूलन’ विषय पर व्‍याख्‍यान दिया। कार्यशाला के दौरान कृषकों एवं विशेषज्ञों के मध्‍य समूह चर्चा का आयोजन भी किया गया। हिमोत्‍थान संस्‍था के द्वारा ‘वी एल प्‍याज 3’ के कृषक सहभागी बीजोत्‍पादन में सम्मिलित कृषक राधा देवी द्वारा भी प्रतिभागियों को प्‍याज के बीज उत्‍पादन द्वारा उनकी आयवर्धन के बारे में बताया गया। वैज्ञानिकों द्वारा लहसुन के बुलबिल से उत्‍पादन की विधि भी कृषकों के साथ साझा की गयी। संस्‍थान में इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. बृज मोहन पाण्‍डेय, विभागाध्‍यक्ष, फसल उत्‍पादन विभाग एवं डॉ. कुशाग्रा जोशी, प्रभारी, सामाजिक विज्ञान अनुभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर परियोजना की सहयोगी श्रीमती वर्षा चौहान के अतिरिक्‍त अल्‍मोड़ा के मटिला, सूरी, गरसारी, विजयपुर पाटिया एवं हवालबाग गांव तथा कोटाबाग, नैनीताल के 61 प्रगतिशील कृषकों ने भागीदारी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंद और ससुर ने किया महिला पर धारदार हथियार से हमला
Next: मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.