Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद संस्थान में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का समापन
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद संस्थान में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम का समापन

RNS INDIA NEWS 20/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) कार्यक्रम 2025 का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में डीएसबी कैंपस, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के 16 तथा नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 1 सहित कुल 17 बीएससी (कृषि) अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अगस्त 2025 में शुरू हुए इस प्रशिक्षण ने छात्रों को ग्रामीण कृषि प्रणाली, आधुनिक तकनीकों और फील्ड आधारित शिक्षण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। समापन समारोह की शुरुआत नोडल अधिकारी आर. पी. मीणा के स्वागत संबोधन और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। उन्होंने रावे कार्यक्रम के उद्देश्यों, गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और संकाय सदस्यों के सहयोग की सराहना की। छात्रों ने भी अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए। संस्थान के प्रभागाध्यक्ष एन. के. हेडाउ, बी. एम. पांडे, के. के. मिश्रा और कुशाग्र जोशी ने कार्यक्रम के सफल समापन पर छात्रों को बधाई दी और कृषि क्षेत्र में भविष्य के कैरियर लक्ष्यों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया। निदेशक लक्ष्मी कांत ने पूरे प्रशिक्षण काल में छात्रों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रावे कार्यक्रम कक्षा आधारित ज्ञान को वास्तविक कृषि परिस्थितियों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच है, जो भावी कृषि वैज्ञानिकों और कृषि-व्यवसाय विशेषज्ञों को तैयार करने में सहायक है। निदेशक ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए और उत्कृष्टता की दिशा में सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा रावे 2025 का सफलतापूर्वक समापन घोषित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मेश्वर तिराहे के पास सड़क धंसी, 22 और 23 नवम्बर को मार्ग रहेगा बंद
Next: लाल किला मेट्रो स्टेशन ब्लास्ट केस में एनआईए ने चार और आरोपी दबोचे, अब तक 6 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.