Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिप्रेक्ष्य में वीपीकेएएस द्वारा पोषक वाटिका माह अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिप्रेक्ष्य में वीपीकेएएस द्वारा पोषक वाटिका माह अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
IMG-20210917-WA0064.jpg

अल्मोड़ा। आज 17 सितम्बर 2021 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में पोषक अनाज हितकारकों का समेल्लन का आयोजन प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नरेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों को संबोधित किया। जिसका आनलाइन प्रसारण उपस्थित किसानों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान द्वारा पोषक वाटिका माह अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा अपनी उत्कृष्ट मिलेट शोध परियोजना के द्वारा पर्वतीय कृषकों हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अभी तक संस्थान द्वारा मोटे अनाज व कूट फसलों की 15 प्रजातियों का विकास किया है जिनमें से मंडुवा की अधिक उपज देने वाली प्रजातियों नामतः वीएल मंडुवा 352, 376, 379 व 380 को किसानों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। हाल ही में पोषण सुरक्षा व मूल्यवर्धन को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने सफेद रंग के मंडुवे की एक विशेष प्रजाति वीएल मंडुवा 382 का विकास किया है जिसके दानों में कैल्शियम व प्रोटीन की मात्रा लाल व भूरे दानों वाले सामान्य मंडुवे से अधिक पायी गई है। बाजार में उपभोक्ताओं के बीच मोटे अनाज के पौष्टिक गुणों की बढ़ती हुई लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए मंडुवे से बने मूल्यवर्धित उत्पादों के विपणन से पर्वतीय कृषकों की आर्थिक स्थिति बढोत्तरी की व्यापक संभावना है।

इस कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आये किसानों को मोटे अनाज के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही साथ केन्द्रीय विद्यालय, अल्मोड़ा से आयी हुई छात्राओं को मोटे अनाज से संबंधित पोषकीय गुणों के विषय में अवगत कराया गया। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० डी० सी० जोशी द्वारा पोषक तत्वों की भूमिका और मानव स्वास्थ्य पर उनका प्रभाव विषय पर व्याख्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त छात्राओं को मोटे अनाज द्वारा निर्मित मूल्य संवर्धित उत्पाद एवं नीबू के पौध भी वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों द्वारा माल्टा, कागजी नीबू, पहाड़ी नीबू का वृक्षारोपण किया गया। किसानों को मटर और प्याज के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० डी० सी० जोशी द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धस्माना ने युवाओं संग तले पकोड़े, पानी पूरी भी बेची
Next: सीएम ने सहकारी बैंक की 10 मोबाईल एटीएम वैन को किया रवाना

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-02 at 17.09.04_11zon
  • अल्मोड़ा

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 16.53.48_11zon
  • अल्मोड़ा

वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.