Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीपीकेएएस और ग्रास ने किया मण्डुआ प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस और ग्रास ने किया मण्डुआ प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सतत कृषि को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) के सहयोग से मंगलवार को ‘मिलेट फील्ड डे और किसान वैज्ञानिक संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अखिल भारतीय समन्वित लघु कदन्न शोध परियोजना के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम में रौन गाँव की 30 महिला कृषकों ने भाग लिया, जिनके लिए यह एक अनूठा अवसर था कि वे कृषि वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद कर सकें और मण्डुआ खेती में नवीनतम तकनीकियों के बारे में जान सकें। इस संवाद का नेतृत्व वरिष्ठ वैज्ञानिक और मिलेट प्रजनक डॉ. दिनेश चंद्र जोशी ने किया। डॉ जोशी ने बताया कि हम अपने किसानों को सशक्त बनाने के लिए वीएल मण्डुआ 400 जैसी उन्नत तकनीकों को पेश कर रहे हैं। ये नवाचार केवल उपकरण नहीं हैं, ये परिवर्तन के उत्प्रेरक हैं जो मण्डुआ खेती को आजीविका खेती से अधिक लाभदायक उद्यम में बदलने में मदद करेंगे। रौन गाँव की महिला किसान विशेष रूप से वीएल मण्डुआ 400 के परिणामों से प्रेरित हुए, जिसे पारंपरिक स्थानीय किस्मों की तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक अनाज उत्पादन हुआ। कार्यक्रम में रौन गाँव को वीएल मण्डुआ 400 के बीज उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई। कार्यक्रम में डॉ महेंद्र सिंह भिण्डा, डॉ देवेन्द्र शर्मा, डॉ राजेन्द्र मीणा, डॉ कुशाग्रा जोशी तथा ग्रास के निदेशक भूपेंद्र चौहान और हरीश चंद्र पाठक व कृषक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 सितम्बर
Next: अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में खोला जाय संस्कृत विद्यालय

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.