Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • करें मतदान और पाएं होटल बिल पर 20 फीसदी डिस्काउंट
  • देहरादून

करें मतदान और पाएं होटल बिल पर 20 फीसदी डिस्काउंट

RNS INDIA NEWS 10/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक प्लान बनाया जा रहा है। इसके तहत उन लोगों को होटलों और रेस्टोरेंट के फूड बिल पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी जो वोट डालेंगे। हालांकि यह छूट उन्हीं होटल-रेस्टोरेंट में मिलेगी जो उत्तराखंड होटल रेस्तरां एसोसिएशन के अंतर्गत आते हैं। यह छूट 19 अप्रैल शाम से 20 अप्रैल तक मिलेगी। इसे लेकर एसोसिएशन और चुनाव आयोग ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन द्वारा आम जनता को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मतदान के बाद 20 अप्रैल को ग्राहकों को होटल और रेस्टोरेंट के बिल में 20 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रस्ताव सामने रखा है। उन्होंने कहा कि एसोसिशएन जल्द इसकी बारीकियां तय कर, जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

दो हेलिकॉप्टर रहेंगे तैनात
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन के दौरान कार्मिकों को आपात सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में दो हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। मतदान दलों के प्रस्थान से लेकर मतदान दलों की वापसी तक ये हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक ड्राई डे घोषित किया गया है। मतगणना के दिवस भी ड्राई डे रहेगा। इसी तरह पड़ोसी राज्यों से लगते राज्य के क्षेत्रों में भी संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन ड्राई डे रहेगा।

ज्वैलरी कारोबारियों ने उठाई राहत की मांग
सर्राफा व्यापार मंडल देहरादून ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ज्ञापन भेजकर चुनाव आचार संहिता के कारण सोना, चांदी, हीरा, रत्न लाने ले जाने में पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। सर्राफा व्यापार मंडल के पत्र पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में तय गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाई करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि सर्राफा कारोबारियों के पास मूल टैक्स बिल, सर्टिफाइड टैक्स समरी सहित अन्य सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं तो इस तरह के सामान को जब्त न किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिस्पना की सफाई को आगे आए वरिष्ठ नागरिक और युवा
Next: कपकोट में पत्थर लगने से पोकलैंड ऑपरेटर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.