Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • हरिद्वार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 18/12/2022
rns featured image new

रुड़की। केवलपुरी गांव में बीती रात 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, ससुराल वाले विवाहिता की मौत दौरा पड़ने से बता रहे हैं। खानपुर के दल्लावाला निवासी अशोक कुमार की पुत्री पूजा (25) की शादी 2017 में लक्सर के केवलपुरी गांव के विक्की पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पूजा की एक चार साल की बेटी और एक साल का बेटा भी है। बीती रात विक्की ने अपनी ससुराल फोन किया और बताया कि पूजा की तबीयत काफी खराब हो गई है। जानकारी मिलने पर मायके से कुछ लोग रात में ही केवलपुरी पहुंचे, तो वहां पूजा मृत पड़ी हुई मिली। उसकी ससुराल के लोगों ने बताया कि उसे दौरा पड़ा था। दौरे पड़ने से ही उसकी मौत हो गई है। जबकि, मायके वालों ने पूजा के गले पर निशान होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पूजा को ससुराल में काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। आरोप लगाया कि पूजा की मौत दौरा पड़ने से नहीं हुई है, बल्कि ससुराल के लोगों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। इसके बाद मायके वालों ने घटना की सूचना लक्सर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली और रायसी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाहिता का शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से विवाहिता की मौत की वजह का पता चलेगी। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले तहरीर देंगे, तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली लाइन जलने की नगर निगम से होगी वसूली
Next: सीएम ने किया अल्पसंख्यक छात्रों हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.