Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने थानों में की जागरूकता गोष्ठियां
  • अल्मोड़ा

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस ने थानों में की जागरूकता गोष्ठियां

RNS INDIA NEWS 18/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस की ओर से जनपद के सभी थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कोतवाली रानीखेत में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह की अध्यक्षता और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद की मौजूदगी में गोष्ठी आयोजित की गई, जबकि कोतवाली अल्मोड़ा में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से संवाद किया गया। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित कीं। गोष्ठियों के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत थाना पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठियों में यातायात नियमों, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर और महिला अपराधों से बचाव, नशे के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे सहायता नंबरों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 दिसंबर
Next: कड़ाके की ठंड में अलाव व्यवस्था की मांग, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.