Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मिनी स्टेडियम के निर्माण से अल्मोड़ा की खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तर तक पहुँचने में होगी सहायता: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान
  • उत्तराखंड

मिनी स्टेडियम के निर्माण से अल्मोड़ा की खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तर तक पहुँचने में होगी सहायता: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान

RNS INDIA NEWS 05/01/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अंतर्गत हवालबाग विकासखंड के डीनापानी में रू0 99.56 लाख से बनने वाले मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डीनापानी में बनने वाले बहुप्रतीक्षित मिनी स्टेडियम के निर्माण से अल्मोड़ा की खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने डीनापानी के नजदीक गांव के बच्चों को इस स्टेडियम का ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसे मिनी स्टेडियम का नाम दिया जा रहा है जनपद की उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं के सहयोग से इसे निकट भविष्य में राज्य स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं यहां की रमणीक सौन्दर्यशीलता भौगोलिक दृष्टिकोण को देखते हुए भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कसार देवी क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में विख्यात है उसी के अनुसार डीनापानी में बनने वाले स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्टेडियमों में अपनी पहचान बनाये यह प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के बन जाने से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेडियम के निकट के गांव का भी विकास होगा क्योकिं पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र अत्यन्त महत्वपूर्ण है यहाॅ होमस्टे, होटल व्यवसाय व पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनायें है। स्टेडियम के बनने के बाद इस क्षेत्र के व्यवसायियों को चहुॅमुखी विकास होने के साथ ही निकट ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।
उन्होंने क्षेत्र में पेयजल संकट से शीघ्र ही निजात दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की की खास पर्जा क्षेत्र में पेयजल का किसी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी उन्होंने यहां की मटैना से अल्मोड़ा पेयजल उपलब्ध कराने में 25 करोड़ का व्यय किया गया है साथ ही 30 करोड की फलसीमा-कपिलेश्वर पेयजल योजना प्रस्तावित है। योजनाओं के क्रियान्वयन होने से पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष सहकारी बैंक ललित लटवाल ने डीनापानी में सहकारी बैंक व एटीएम खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, ग्राम प्रधान मटेना गुड्डी बिष्ट, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन मोहन सिंह रावल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Next: महिला ने परिजनों के साथ मिलकर पति को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक
  • क्वारब में वैकल्पिक मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.