Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष पर अनर्गल आरोप लगाना विपक्ष की मानसिकता को कर रहा प्रदर्शित: भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट
  • अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष पर अनर्गल आरोप लगाना विपक्ष की मानसिकता को कर रहा प्रदर्शित: भाजपा हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष पर लगाए भाई भतीजावाद के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी हार महसूस होने लग गई तो विपक्ष अनर्गल बयानबाज़ी पर उतर आया है। विपक्ष द्वारा की जा रही बेतुकी बयानबाज़ी विपक्ष की बौखलाहट और हताशा को प्रदर्शित करती है। विपक्ष विधानसभा उपाध्यक्ष पर भाई भतीजावाद का आरोप लगा रहा है जबकि यह परिपाटी कांग्रेस की ही रही है। बिना किसी साक्ष्य और प्रमाण के साफ सुथरी छवि के व्यक्ति की साख को धूमिल करने का विपक्ष द्वारा बौखलाहट में किया गया कार्य है। विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान के वर्तमान कार्यकाल में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने पिछले किसी भी कार्यकाल में नहीं हुए हैं। कई गांवों में जहाँ सड़कें नहीं पहुंची थी लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, वहाँ सड़कें पहुंची हैं तथा कई सड़कों का काम अभी जारी है। गांवों में पीने के पानी को पेयजल लाइनें पहुंचाई हैं तथा कई पेयजल योजनाएं स्वीकृत करवाई गई हैं। गांव गांव बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का कार्य भी वर्तमान विधायक के कार्यकाल में हुआ है। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य श्री चौहान द्वारा किया गया। कोरोना काल जैसी विपत्ति के समय में श्री चौहान ने जनता के बीच रहकर जनता का साथ दिया। बारिश से आई आपदा से हुए नुकसान का श्री चौहान से खुद जाकर जायजा लिया और मदद की। विपक्ष द्वारा अपने कार्यकाल में विकास कार्य तो किये नहीं गए लेकिन जो विकास कार्यों में लगा हो उस पर आरोप लगा रहा है। ऐसे जनप्रिय विधायक के बारे में गलत बयानबाज़ी करना विपक्ष की मानसिकता को प्रदर्शित करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन निगम कर्मचारियों ने मुख्यालय पर दिया धरना, शाम को कैंडल मार्च
Next: उपनल कर्मियों की हड़ताल 69 वें दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.