Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया सल्ला भाटकोट-सुकना सल्यूडी मोटर मार्ग द्वितीय चरण के कार्य का भूमि पूजन, कहा- क्षेत्र में महाविद्यालय बनाने को करेंगे प्रयास
  • अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया सल्ला भाटकोट-सुकना सल्यूडी मोटर मार्ग द्वितीय चरण के कार्य का भूमि पूजन, कहा- क्षेत्र में महाविद्यालय बनाने को करेंगे प्रयास

RNS INDIA NEWS 19/08/2021
IMG-20210819-WA0046.jpg

अल्मोड़ा। विकासखण्ड भैसियाछाना के दूरस्थ क्षेत्र सल्ला भाटकोट-सुकना सल्यूडी मोटर मार्ग द्वितीय चरण के कार्य का भूमि पूजन विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा किया गया। 5.00 किलोमीटर लम्बे मोटर मार्ग हेतु 136.00 लाख रू0 की धनराशि स्वीकृत की गयी है। सड़क के भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार सड़कों का कार्य किया जा रहा है। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें भैसियाछाना विकासखण्ड को एक आदर्श विकासखण्ड बनाना है। 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यहाँ सड़क बन जाने से क्षेत्र का विकास सम्भव हो पायेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अन्य जगह जाना पड़ता है इसको देखते हुए यहाँ पर एक महाविद्यालय बनाने का प्रयास किया जायेगा।

इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी और कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार विकास के नये आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील आम जनता से की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता की कई जनसमस्यायें सुनी और उनका निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान नवीन सिंह, गुलाब सिंह मेहता, लछम सिंह मेहता, वंशीधर भट्ट, दलीप सिंह मेहता, भगवान सिंह, मान सिंह, बालम सिंह, हरीश सिंह, गोपाल सिंह, बंशीधर पाण्डेय, गोपाल सिंह, दरबान सिंह, नारायण सिंह, दीवान सिंह, मोहन चन्द्र जोशी, खीमानन्द, लक्ष्मी दत्त भट्ट, गिरीश चन्द्र पाण्डे, विजय कुमार, भगवान राम, टीका राम पाण्डे, बिशन दत्त जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती का जला शव मिला, पुलिस तहकीकात में जुटी
Next: भोटियापड़ाव चौकी में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.