Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विधानसभा से हटाए गए कर्मचारियों ने ली हाईकोर्ट की शरण
  • नैनीताल

विधानसभा से हटाए गए कर्मचारियों ने ली हाईकोर्ट की शरण

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
default featured image

नैनीताल। हाईकोर्ट ने विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की बर्खास्तगी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उप सचिव व अन्य से 14 अक्तूबर तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मामले के अनुसार हाईकोर्ट में कुलदीप सिंह व अन्य ने विधानसभा से अपनी बर्खास्तगी के आदेश को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं की ओर कोर्ट में कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा लोकहित को देखते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बर्खास्तगी आदेश में उन्हें किस आधार पर किस वजह से हटाया गया कहीं इसका उल्लेख नहीं किया गया है। जबकि उनके द्वारा सचिवालय में नियमित कर्मचारियों की भांति कार्य किया जा रहा था। कहा एक साथ इतने कर्मचारियों को बर्खास्त करना लोकहित नहीं हो सकता। यह आदेश प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। विधानसभा सचिवालय में बैक डोर नियुक्तियां राज्य बनने के बाद कई बार हुई हैं और कई संख्या में कर्मचारी नियमित भी हो चुके हैं। परंतु उन्हें किस आधार पर बर्खास्त किया गया। सचिवालय ने उनका पक्ष सुने बिना उन्हें बर्खास्त कर दिया।

चार साल की सेवा के बाद नियमित किया
याचिका में कहा गया है कि 2014 तक तदर्थ रूप से नियुक्त कर्मचारियों को चार वर्ष से कम की सेवा में नियमित नियुक्ति दे दी गई। पर उन्हें छह वर्ष के बाद भी स्थायी नहीं किया अब उन्हें हटा दिया गया। जबकि नियमानुसार छह माह की नियमित सेवा करने के बाद उन्हें नियमित किया जाना था। विधानसभा की ओर से कहा गया कि इनकी नियुक्ति बैकडोर के माध्यम से हुई है और इन्हें काम चलाऊ व्यवस्था के आधार पर रखा गया था उसी के आधार पर इन्हें हटा दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने दिया इस्तीफा
Next: प्रिंसिपल का फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने की प्रोफेसर से धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.