Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों पर राज्य आंदोलनकारियों ने किया विधानसभा कूच
  • देहरादून

विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों पर राज्य आंदोलनकारियों ने किया विधानसभा कूच

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा में बैकडोर एंट्री के नाम पर की गई मनमानी भर्तियों के विरोध में विधानसभा कूच किया। सभी आंदोलकारी विधानसभा के मुख्यद्वार से अलग विधानसभा के उस पिछले दरवाजे को देखने की जिद पर अड़े हुए थे, जिस तमाम मंचों पर तंज कसते हुए बैकडोर एंट्री नाम दिया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक सभागार में महिलाओं के 30% आरक्षण पर रोक लगाने, भर्ती घोटालों, विधान सभा में बैक डोर एंट्री से नौकरी देने व अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक कांड जैसे गम्भीर विषयों पर बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद आंदोलनकारियों ने विधानसभा जाने का निश्चय किया तो एलआईयू सक्रिय हो गई। आनन फानन में विधानसभा के बाहर फोर्स जमा कर दी गई। लेकिन आंदोलनकारी विधानसभा जाने के बजाए उसके पिछले हिस्से में रिस्पना नदी के किनारे पुश्ते तक पहुंच गए। हालांकि वहां पर जगह न होने से आंदोलनकारी ज्यादा आगे नहीं जा सके। सांकेतिक रुप से विधानसभा का बैकडोर तलाशने के बाद आंदोलनकारी फ्रंट गेट पर जमा होकर गलत भर्तियां बंद करो..,रिश्ते नातेदारों की नौकरी लगाना बंद करो..,पिछले दरवाजे से भर्तियां बंद करो..जैसे नारे लगाने लगे। विधानसभा पर इस तरह के दृश्य देखकर आम लोग भी आपस में इस मुद्दे को लेकर चर्चा में मशगूल दिखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में नए जिलों के गठन की मांग पर सीएम धामी ने कहा…
Next: लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा बने आईएमए के नए कमांडेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.