Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने की प्रत्याशी चयन को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
  • उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने की प्रत्याशी चयन को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों तेज कर दी है। बीजेपी ने शनिवार को उत्तराखंड में विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जो प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के लिए पैनल तैयार करेंगे। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर राज्य में विधानसभा क्षेत्रों में पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है।

बता दें कि बीजेपी में प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करने के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक 9 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। इस संबंध में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

दरअसल, पर्यवेक्षक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से रायशुमारी कर विधानसभा के संभावित दावेदारों का एक पैनल तैयार करेंगे और इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की जाने वाली रिपोर्ट प्रत्याशियों के चयन को लेकर खासी महत्वपूर्ण होगी और इसके आधार पर भाजपा प्रदेश में 70 विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी चयन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माता वैष्णो देवी की यात्रा दोबारा शुरू, भगदड़ मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित
Next: आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 दिसंबर, 2021 तक 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.