Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकसित भारत के सपने को साकार करें युवा: धन सिंह
  • देहरादून

विकसित भारत के सपने को साकार करें युवा: धन सिंह

RNS INDIA NEWS 12/03/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में आज के युवा सक्षम हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को सही मार्ग पर चलना होगा और सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को स्वामी राम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह हिमोत्सव-2025 के समापन समारोह को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सफल होने पर कभी भी अहंकार की भावना अपने मन में न आने दें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे से दूरी और निरंतर प्रगति करने की बात भी कही। कहा कि आयुष्मान भारत में रोगियों का इलाज करने में हिमालयन हॉस्पिटल अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने एसआरएचयू को नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने 197 छात्र-छात्राओं को एकेडमिक, लिटरेरी और डिप्लोमा अवॉर्ड से सम्मानित किया।
स्वामी राम हिमालयन विवि जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि बीते वर्षों में एसआरएचयू ने कामयाबियों की नई इबारत लिखी है, लेकिन हमें यहां रुकना नहीं है। शिक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही स्वामी राम हिमालयन विवि स्वरोजगार के क्षेत्र में भी काम कर रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतरता बनाए रखें। इससे पूर्व कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा स्वामी राम हिमालयन विवि में छात्र-छात्राओं को वैल्यू बेस्ड एजुकेशन की उच्च शिक्षा दी जाती है। इस दौरान हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एचआईएमएस) को बेस्ट कॉलेज इन इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चुना गया। प्रिसिंपल अशोक देवराड़ी ने यह ट्राफी ग्रहण की। हिमालयन स्कूल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी के छात्र राहुल नेगी (छात्र वर्ग) और नर्सिंग कॉलेज की सोनाली नेगी (छात्रा वर्ग) में बेस्ट एथलीट चुने गये। इसके अतिरिक्त करीब 118 को एकेडमिक अवॉर्ड, 24 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा, 55 छात्र-छात्राओं लिटरेरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल और स्टाफ मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली का त्योहार नजदीक, बाजारों में दिखी रौनक
Next: कोटद्वार में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.