Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक यौन प्रकरण में पीडि़ता ने की दून पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग
  • देहरादून

विधायक यौन प्रकरण में पीडि़ता ने की दून पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग

RNS INDIA NEWS 20/08/2020
rns featured image new

देहरादून। दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी प्रकरण में पीडि़ता ने दून पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज नहीं होने पर हाईकोर्ट की शरण लेने की बात कही है। पीडि़ता ने बेटी और खुद की सुरक्षा की मांग दोहराई है। बुधवार को पीडि़ता अपनी भाभी संग नेहरू कालोनी चौकी पहुंची थी। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग से संबंधित मुकदमे को लेकर महिला की भाभी के बयान दर्ज किए हैं। नेहरू कालोनी थाने में भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने अल्मोड़ा निवासी एक महिला समेत चार लोगों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था।आरोप था कि आरोपी पक्ष ने दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की मांग की। इस मुकदमे के बाद महिला ने भी डीआईजी अरुण मोहन जोशी को तहरीर देकर विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और बेटी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग उठाई थी। इस प्रकरण में नेहरू कालोनी पुलिस ने बुधवार को महिला की भाभी को बयान देने के लिए बुलाया गया था। मुकदमे के विवेचक चौकी प्रभारी धनीराम पुरोहित ने नेहरू कालोनी पुलिस चौकी में भाभी के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज होने के बाद महिला ने मीडिया से बातचीत में दुष्कर्म से संबंधित मुकदमा दर्ज नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव से उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा है। कहा कि दून पुलिस को उनकी तहरीर पर अलग मुकदमा दर्ज करना चाहिए। कहा कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और विधायक का डीएनए मिलान कराया जाए। कहा कि, अगर मैं विधायक पर झूठे आरोप लगा रही हूं तो विधायक खुलकर सामने आएं। वहीं, विवेचक चौकी प्रभारी धनीराम पुरोहित ने बताया कि मुकदमे में आरोपियों में शामिल महिला की भाभी के बयान दर्ज किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने लोधिया में लगाई चौपाल
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत को लगने लगा कि उनकी राजनीतिक पारी का अंतिम समय आ गया: कैंथोला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.