Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुरानी विंटेज (मोरिस) कार बेचने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। विधायक के देहरादून स्थित कार्यालय के प्रबंधक की तहरीर पर रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने रांची, झारखंड के डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक उमेश कुमार के आईटी पार्क स्थित कार्यालय के प्रबंधक असद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त 2025 में विधायक के व्हाट्सएप नंबर पर एक पुरानी मोरिस कार बेचने का मैसेज आया था। यह मैसेज रांची के ख्वाजा मोटर्स के संचालक ख्वाजा हुसैन ने भेजा था। आरोपी ने व्हाट्सएप पर ही कार की फोटो और वीडियो दिखाई। बातचीत के बाद कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ और डिलीवरी देहरादून में देनी तय की गई। विश्वास में आकर विधायक ने आरोपी ख्वाजा हुसैन के फेडरल बैंक खाते में कई किश्तों में पूरी रकम का भुगतान कर दिया गया। 11 व 22 अगस्त 2025 को 50-50 हजार, 27 अक्टूबर को दो लाख और 7 नवंबर को 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। प्रबंधक के अनुसार पूरी रकम चुकाने के बाद जब ख्वाजा हुसैन से कार को देहरादून भेजने के लिए कहा गया तो उसकी नीयत बदल गई। उसने कार भेजने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने फोन पर कहा कि उसने कार बेचने का सिर्फ बहाना किया था और धोखा देकर यह रकम ऐंठी है। इसके बाद आरोपी ने पैसे वापस करने से मना कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी ख्वाजा हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल और व्हाट्सएप चैट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस की एक टीम रांची भेजी जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
Next: जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पूर्व सैनिकों को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ा जाएगा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.