Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विधायक प्रकरण पर कांग्रेसियों का प्रदेश सरकार पर हमला
  • बागेश्वर

विधायक प्रकरण पर कांग्रेसियों का प्रदेश सरकार पर हमला

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

बागेश्वर। द्वाराहाट के विधायक प्रकरण मामले को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक के मामले में पुलिस पर राज्य सरकार के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। विधायक पर लगे आरोपों की जांच के लिए सरकार को उसकी डीएनए जांच कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कार्यालय परिसर में बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यसभा सदस्य टम्टा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा के द्वाराहाट विधायक पर एक महिला ने यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। जिसमें उसने विधायक पर कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने की बात कही। उसने अपने बच्चे पर विधायक का डीएन कराने की भी मांग की। इसके बावजूद सरकार के दबाव में पुलिस जांच नहीं कर रही है, जबकि विधायक की पत्नी के महिला पर लगाए फिरौती वसूलने की जांच होने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला का उत्पीडऩ करने वाले विधायक को बचाने और उसे संरक्षित करने का निंदनीय काम कर मातृशक्ति के प्रति अपनी घृणित मानसिकता का परिचय दे रही है। जिससे राज्य की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने जल्द महिला के लगाए आरोपों की जांच करने और आरोपी विधयक का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र सिंह टंगडिय़ा, सज्जन लाल टम्टा, गीता रावल, सुनीता टम्टा, गीतांजलि आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टरों ने काला फीता बांध विरोध जताया
Next: नलकूप चलाने के लिए स्टेब्लाइजर लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.