Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधायक चौहान ने किया बालूवाला में भूमि पूजन कर सिंचाई नलकूप का शिलान्यास
  • देहरादून

विधायक चौहान ने किया बालूवाला में भूमि पूजन कर सिंचाई नलकूप का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। बालूवाला के ग्रामीणों को जल्द ही सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। सोमवार को विधायक मुन्ना चौहान ने भूमि पूजन कर सिंचाई नलकूप का शिलान्यास कर दो माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव में सिंचाई के पर्याप्त साधन विकसित किए जा रहे हैं। बताया कि लांघा, रुद्रपुर क्षेत्र में भी सिंचाई सुविधा विकसित की गई है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त नहरों, गूलों की मरम्मत की जा रही है। कई गांवों में नई सिंचाई गूल बनाई गई हैं। कहा कि पछुवादून क्षेत्र की आर्थिकी का मुख्य आधार कृषि ही है। प्रदेश को अन्न उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती, किसान को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। किसानों को सरकार की ओर से ऋण और खाद, बीज, नए उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं। विकासनगर विधान सभा के प्रत्येक गांव में सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार जवर सिंह, सते सिंह, विवेक कुमार, दरबान सिंह, खजान नेगी, अनीता देवी, रुचि, सितारा, रविंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर चोरी और मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next: बूगी-बूगी के फाईनल राउंड हेतु 45 प्रतिभागियों का चयन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.