Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक चैंपियन के पिता सहित पांच पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

विधायक चैंपियन के पिता सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुडक़ी। लंढौरा में दुकानों को लेकर चल रहे विवाद में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता सहित उनके पांच समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में विधायक पक्ष की ओर से पहले ही सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मोहल्ला किला लंढौरा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 30 साल से वह लंढौरा स्थित जूनियर हाईस्कूल की चार दुकानों में से एक दुकान पर बर्तनों की दुकान चलाता है। आरोप है कि जिसका किराया दबंगता के कारण कुंवर नरेंद्र सिंह वसूलते हैं। नगर पंचायत के अभिलेखों में यह दुकानें जूनियर हाईस्कूल की है और उसकी किराएदारी तथा कारोबार भी नगर पंचायत में दर्ज है। आरोप है कि 31 मार्च को दिन में लगभग 12 बजे कुंवर नरेंद्र सिंह, इस्लाम आदि दस-बारह अज्ञात लोगों के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे। उसे धमकी दी गई की अगले दिन तक दुकान खाली चाहिए नहीं तो वह सामान बाहर निकालकर स्वयं अपने ताले डाल देंगे। यह बात उसके बेटे दिव्य अग्रवाल ने फोन करके उसे बताई। आरोप है कि एक अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे कुंवर नरेंद्र सिंह, सुनील वालिया तथा विवेक शर्मा सभी निवासी लंढौरा उनकी दुकान पर पहुंचे तथा बंद दुकान के ताले तोडक़र अपने ताले लगाकर चले गये। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कुंवर नरेंद्र सिंह, सुनील वालिया, विवेक शर्मा उर्फ आशु, इस्लाम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कुंवर नरेंद्र सिंह विधायक चैंपियन के पिता हैं। इससे पहले इस विवाद में विधायक पक्ष की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विधायक परिवार का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनकी दुकानों के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा
Next: छुपा कर रखी हुई एक लाख अड़सठ हजार की अवैध शराब पकड़ी, एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.