Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक से 4.98 लाख ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक से 4.98 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। विदेशी महिला ने एक युवक को सोशल मीडिया अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे दोस्ती कर ली। कुछ दिनों बाद महिला ने युवक को विदेशी उपहार भेजने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद महिला के सहयोगी ने युवक से कस्टम चार्ज के नाम पर 4 लाख 98 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार शाम को पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विनोद कुमार पुत्र ज्ञानेन्द्र प्रसाद निवासी गांव बखपुर ने मंगलवार शाम को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जुलाई 2023 में उसकी फेसबुक आईडी पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने स्वयं को विदेशी और अपना नाम जेनी सुआरेज बताया। इसके बाद विनोद कुमार ने दोस्ती कबूल कर ली। जेनी विनोद के साथ चेट करने लगी। जेनी ने विनोद को विदेश से कीमती उपहार भेजने का भरोसा दिया। कुछ दिन बाद एक अज्ञात व्यक्ति का फोन विनोद के मोबाइल पर आया। उसने अपने आप को दिल्ली एअरपोर्ट का कस्टम एजेंट बताया। उसने विनोद को बताया कि जेनी ने उसके लिए एक विदेशी पार्सल भेजा है। पार्सल में महंगे उपहार और 35 हजार डॉलर होने पर विनोद को कस्टम चार्ज पे करना पड़ेगा। विनोद ने झांसे में आकर उसके बताए खातों में विभिन्न तिथियों में 4 लाख 98 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद विनोद को पार्सल नहीं मिला तब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। विनोद कुमार ने साईबर क्राईम सेल रुद्रपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहनपुरा में सफाई कर्मचारी की पिटाई पर हंगामा
Next: धान खरीद में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.