Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विदेशी महिला ने दून मिलने आने का झांसा देकर ठगे 2.70 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विदेशी महिला ने दून मिलने आने का झांसा देकर ठगे 2.70 लाख

RNS INDIA NEWS 19/04/2023
rns featured image new

देहरादून। विदेशी महिला बन साइबर ठग ने मिलने आने का झांसा देकर दून निवासी व्यक्ति से 2.70 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर दीपक सिंह पंवार निवासी जागृति विहार ने तहरीर दी। बताया कि ड्रेन राय अडारा नाम की महिला का उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन झांसा दिया कि वह उससे मिलने भारत आना चाहती है। महिला ने एक दिन पीड़ित को अपना फ्लाइट का टिकट भेजा। बीते 16 सितंबर को उसने पीड़ित से बात की। कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई है। एक घंटे बाद एक अनजान नंबर से पीड़ित को फोन आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय कस्टम अधिकारी लोकेश कुमार के रूप में दिया। कहा कि उसकी दोस्त ड्रेन राय अडारा भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के साथ पकड़ी गई है। छोड़ने का झांसा देकर तीन लाख रुपये मांगे। पीड़ित के पास 2.70 लाख रुपये थे। जो उसने उक्त व्यक्ति के बताए खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद पीड़ित ने लोकेश कुमार और ड्रेन राय के नंबर पर फोन किया। उस दिन से दोनों नंबर बंद आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिरूल से जलेगा चूल्हा, च्यूरा से बनेगा बायो डीजल, आईआईपी की ये तकनीक आएगी काम
Next: चोरी के आभूषणों के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.