Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में नौकरी के नाम पर चार युवकों से रुपये हड़पे
  • देहरादून

विदेश में नौकरी के नाम पर चार युवकों से रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 20/08/2020
rns featured image new

देहरादून। विदेश में नौकरी दिलाने के मामले में चार युवकों से 46 हजार रुपये हड़प लिए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शक्ति प्रसाद बिजल्वाण पुत्र स्व. तेजराम बिजल्वाण निवासी बंजारावाला ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार को शिकायती पत्र दिया था। पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में शक्ति प्रसाद के परिचित सुनील पंवार पुत्र दिनेश पंवार निवासी बंजारावाला ने अपने रिश्तेदार रविंद्र कैंतुरा पुत्र उदय सिह कैंतुरा निवासी ग्राम बौर कांडीखाल चंबा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी माता मंदिर अजबपुरकलां के बारे में उन्हें बताया और रविंद्र द्वारा लोगों को विदेश में नौकरी भेजने की बात कही। रविंद्र कैंतुरा ने शक्ति को फोन कर विदेश भेजने के लिए बतौर सिक्योरिटी 46 हजार रुपये खाते में जमा करने की बात कही। रविंद्र ने एक सप्ताह में वीजा भेजने का आश्वासन दिया। इस पर शक्ति ने जुलाई 2019 में अपने रिश्तेदार शसवीर सिंह से 10 हजार, अजीत चमोली से 12 हजार, रविन्द्र मनवाल से 12 हजार और हरीश रतूड़ी से 12 हजार रुपये रविंद्र के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद वीजा तक नहीं आया। जिस पर शक्ति ने रविंद्र से रुपये वापस करने की मांग की। आरोप है कि फोन पर रविंद्र ने अभद्रता कर धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि रविंद्र कैंतुरा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के चलते केदारनाथ मार्ग कई जगह बंद
Next: खुशखबरी: कैण्ट बोर्ड अल्मोड़ा को सीटीजन फीडबैक श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.