Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 13/08/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सहससपुर क्षेत्र में पिता, मां और बेटे ने मलेशिया भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़प लिए। पैसे लौटाने के लिए सहमति होने के बाद भी अब वह टाल मटोल कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि शमशाद निवासी ग्राम घमोलो खुशहालपुर ने तहरीर दी है। बताया कि शहीद उर्फ भूरा, उसका पुत्र अरबाज और पत्नी महमूदा निवासी भारूवाला ने उनके पुत्र उम्मान को मलेशिया भेजने का झांसा दिया। उन्होंने बीजा, टिकट आदि के लिए ढाई लाख रुपये लगने की बात कही। इस पर उन्होंने पचास हजार नगद और दो लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से उनके खाते में डाल दिए। कहा कि इसके बाद उनके कहने पर मलेशिया जाने के लिए वह दिल्ली पहुंच गए। वहां उन्हें पता चला कि उनका मलेशिया के लिए कोई बीजा नहीं लगा हुआ है। फोन करने पर उन्होंने कागजों में कुछ दिक्कत की बात कही। साथ ही उन्होंने उन्हें कोलकाता जाने के लिए कहा। बताया कि वह वहां से थाईलैंड और मलेशिया का टिकट करा देंगे। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। बताया कि जो भी लेटर, वीजा, टिकट उन्हें दिए गए थे वह सभी फर्जी पाए गए। बताया कि घटना के बाद जब वह आरोपियों के घर गए तो उन्होंने ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के सामने एक महीने में पैसा लौटाने की बात कही। लेकिन अब वह पैसे लौटाने में टाल मटोल कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रनाथ के यात्रा रूट पर घायल यात्री को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया
Next: मध्य प्रदेश के सभी कॉलेजों में आरएसएस से जुड़ी किताबें अनिवार्य, विपक्ष ने किया कटाक्ष

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.