Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीडियो कॉल उठाना पड़ गया भारी, ठग लिए 4.53 लाख
  • देहरादून

वीडियो कॉल उठाना पड़ गया भारी, ठग लिए 4.53 लाख

RNS INDIA NEWS 12/01/2023
rns featured image new

देहरादून। अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल उठाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसने वीडियो कॉल पर अश्लीलता की। जिसे रिकार्ड कर लिया गया। इसके बाद उसके साथियों ने खुद को पुलिस और यूट्यूब अधिकारी बनाकर पीड़ित से 4.53 लाख रुपये अपने दिए बैंक खातों में जमा करवा लिए। आरोपी ब्लैकमेल कर और भी रकम मांगते रहे। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से पीड़ित की तहरीर नेहरू कॉलोनी थाने भेजी गई। थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तहरीर में पीड़ित ने कहा कि बीते छह दिसंबर को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई तो सामने से कॉल करने वाली महिला ने अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद कॉल सामाप्त हो गई। अगले दिन पीड़ित के फोन एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राकेश अस्थाना बताया। कहा कि वह दिल्ली के प्रीतमपुर थाने के एसएचओ हैं।
बताया कि पीड़ित के खिलाफ एक युवती के साथ अश्लील वीडियो मिला। बताया कि वीडियो डिलीट कराना है तो यूट्यूब अधिकारी संदीप से संपर्क करना है। नहीं उनके खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। इसके बाद पीड़ित को एक नंबर दिया गया। उस पर बात हुई तो उसने खुद का नाम संदीप बताया। उसने वीडियो डिलीट करने के लिए खर्चा मांगा। पहली बार में 22,500 रुपये लिए गए। इसके बाद दबाव बनाकर उससे कुल 4.53 लाख रुपये जमा कर लिए। रकम दे देकर पीड़ित परेशान हो गया तो उसने पुलिस की शरण की। पुलिस ने अब आरोपी गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन बेचने के नाम पर 8 लाख रुपये हड़पे
Next: पौड़ी गढ़वाल में वन विभाग के निर्माण पर हाईकोर्ट से रोक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.