Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन
  • नैनीताल

वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
09--

रोडवेज कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। आक्रोशित कर्मचारियों ने हल्द्वानी में मंडलीय प्रबंधक (आरएम) के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर तुरंत वेतन देने की मांग की है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम डंगवाल ने कहा कि पिछले 4 माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कोरोना काल में घरों की स्थिति पहले से खराब है, ऐसे में वेतन नहीं मिलने से परेशानियां और बढ़ गई हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह अधिकारी ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों पर नए-नए नियम कायदे थोप रहा है, लेकिन वेतन को लेकर चुप्पी साध जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें तुरंत वेतन नहीं दिया गया तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष जगदीश कांडपाल, शाखा मंत्री आन सिंह जीना, प्रांतीय संगठन मंत्री जेसी शर्मा, पुष्कर सिंह मेहरा, गुरवीर सिंह, राकेश कुमार, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक चैंपियन भी हुए कोरोना संक्रमित
Next: इंटरनेट के बगैर शुरू हुई डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे
  • सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस
  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.