Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ
  • देहरादून

वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर वर्ष 2021-22 में हाईस्कूल और इंटर में वरीयता सूची में रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। शनिवार को विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ. आरडी शर्मा, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी शिक्षा प्रणाली को तैयार करना है, जो भारत के सभी बच्चों को लाभान्वित करे। इस का लक्ष्य भारत को एक वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है। उन्होंने शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। हाईस्कूल में 13वें स्थान पर रहे हरीश बिजल्वान को 10,000 रुपये और इंटर मीडिएट में 15वां स्थान प्राप्त करने वाले हर्षित बर्थवाल को 9,000 रुपये, हाईस्कूल में 24 वें स्थान पर रही मुस्कान टंडन को 8,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। हरीश बिजल्वान को स्व. रामचंद्र स्मृति पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गुजराती, पंजाबी, हिमाचली, कुमाउनी, राजस्थानी, गढ़वाली नृत्य और संगीत के साथ ही गढ़वाली जागर, योग आदि का प्रदर्शन किया। मौके पर नत्थीलाल बंगवाल, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे, अशोक पांडे, अनिल कुमार मित्तल, सुशील अग्रवाल, नवल कपूर, रविन्द्र राणा, अशोक पासवान, पार्षद गुरविंद्र, पार्षद विपिन पंत, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, नरेंद्र खुराना, रीना पाटिल, सुहानी सेमवाल, पूनम अनेजा, नन्द किशोर भट्ट, हरिचरण, रजनी रावत, गुरुप्रसाद उनियाल, अनिता रयाल, दिनेश सती, संजीव चौहान, गोविंद सिंह रावत, ज्योति सजवान आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदरों के आतंक से कर्णप्रयाग के लोग परेशान
Next: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.