Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वर्षा जल संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया
  • पौड़ी

वर्षा जल संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन किया

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new
पौड़ी(आरएनएस)। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में वर्षा जल संरक्षण पर गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धरती पर लगातार पेयजल किल्लत देखने को मिल रही है, इसके समाधान की दिशा में वर्षा जल संरक्षण एक बड़ा कदम साबित होगा। कहा जन जागरूकता से इसमें सामूहिक सहभागिता बढ़ेगी।महाविद्यालय सभागार में आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अनियोजित विकास, बढ़ते कार्बन उत्सर्जन, प्लास्टिक के उपयोग, जंगलों में लगातार लगती आग, वनों के दोहन सहित अनेक कारणों से भू-जल स्तर घटता जा रहा है। जिससे पीने योग्य पानी को लेकर दिन-ब-दिन किल्लत बढ़ती जा रही है। ऐसे में वर्षा जल संरक्षण किया जाना कारगर कदम साबित होगा। कहा जन जागरूकता से सामूहिक सहभागिता को बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के सयोजक डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हमें वर्षा जल संरक्षण के लिए चाल-खाल आदि का निर्माण करने के साथ-साथ चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण करना होगा। जो वर्षा के पानी को लंबे समय तक संचित रखने की क्षमता रखते हैं। साथ ही सूखे चुके जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि चीड़ के जंगलों को बांझ-बुरांस के जंगलों में तब्दील करने से ही भविष्य में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। प्राध्यापक डॉ. सुधीर कोठियाल, डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. गौरव जोशी ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राहुल रावत, अनूप बिष्ट, आशीष कश्यप, पल्लव नैथानी ने विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीआईएसएफ जवान ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, चंडीगढ़ से जा रही थीं दिल्ली
Next: मेमोरियल ब्लड बैंक की प्रथम वर्षगांठ पर 27 यूनिट ब्लड डोनेशन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.