Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वर्ष 2017 से दुर्गम सेवा का लाभ देने से शिक्षक नाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वर्ष 2017 से दुर्गम सेवा का लाभ देने से शिक्षक नाराज

RNS INDIA NEWS 25/12/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। शिक्षा विभाग ने सात हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित स्कूलों के शिक्षकों की एक साल की सेवा को दो साल की दुर्गम की सेवा के रूप में जोड़ना शुरू कर दिया। विभागीय एजुकेशन पोर्टल पर सभी शिक्षकों की सेवा अवधि के अनुसार रिकार्ड को नए सिरे से संशोधित किया जा रहा है। सात हजार फीट से नीचे के दुर्गम स्कूल में सेवा करने वाले शिक्षकों को एक साल के स्थान पर सवा साल का लाभ मिल रहा है। पर, शिक्षकों को एक बड़ा वर्ग इससे नाराज भी है। दरअसल, विभाग ने सेवाओं की गणना ऐक्ट लागू होने के वर्ष 2017-18 से दुर्गम की सेवाओं को जोड़ना शुरू किया है। राजकीय शिक्षक संघ के हरिद्वार के जिला मंत्री रविंद्र रोड़ का कहना है कि यह शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है। विभागों में हजारों ने शिक्षकों ने वर्षो तक दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दी है। पूर्व में विभागीय तबादला नीति में भी दुर्गम की सेवाओं पर अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान था। पर, नई व्यवस्था में केवल वर्ष 2017 से बाद की सेवाओं को ही लिया जा रहा है। इससे शिक्षकों को मजबूर होकर दोबारा से कोर्ट की शरण लेनी होगी। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 को कट ऑफ नहीं बनाया जाना चाहिए। इससे तो बड़ी संख्या में शिक्षक लाभ के दायरे से बाहर हो जाएंगे। उन्हें उनकी पुरानी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। विभाग को इस पहलू पर पुनर्विचार करते हुए निर्णय करना चाहिए। यदि शिक्षकों के हितों की अनदेखी हुई तो संघ शांत नहीं बैठेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी जम्मू कश्मीर में शहीद हुए कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि
Next: विहिप कराएगी राज्य के 1500 लोगों को राम मंदिर दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.