
रुद्रपुर(आरएनएस)। रविवार को शांतिपुरी सैनिक संगठन की वार्षिक बैठक में संगठन की ओर से नए पेंशनर, शांतिपुरी नंबर-3 निवासी कुमाऊं रेजीमेंट के नायक पंकज आर्य को सदस्यता प्रदान की गई। साथ ही चार वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और चार वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सैनिक भवन परिसर में संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा (सेनि) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के मुख्य वक्ता कर्नल गोकरन सिंह राणा (सेनि) रहे। उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों को लेकर पूर्व सैनिकों को सतर्क रहने और अपने अनुभव का समाजहित में उपयोग करने की अपील की। अध्यक्ष कोरंगा ने पूर्व सैनिकों से संगठन और उनके हितों के लिए सुझाव आमंत्रित किए। कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर कुंवर सिंह कोरंगा (सेनि) ने विगत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत करते हुए नियमित सदस्यता शुल्क जमा करने और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की। बैठक में पार्ट-टू ऑर्डर, ईसीएचएस, फैमिली पेंशन और रुद्रपुर में नई कैंटीन खोलने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक को पूर्व अध्यक्ष कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा (सेनि), कैप्टन आरडी भट्ट (सेनि), कैप्टन पुरुषोत्तम डिमरी (सेनि) और कैप्टन केएस रौतेला (सेनि) सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन संगठन महामंत्री प्रकाश चंद्र जोशी (सेनि) ने किया। इस दौरान कैप्टन पुरुषोत्तम डिमरी (सेनि), कैप्टन पीसी जोशी (सेनि), कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह कोरंगा, डीडी भट्ट, कल्याण सिंह मटियानी, प्रकाश चंद्र जोशी, नेत्र सिंह टाकुली, हरीश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रतिनिधि प्रकाश सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह दसौनी, रूप सिंह आदि मौजूद रहे।

