Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह 17 से 23 सितम्बर तक
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह 17 से 23 सितम्बर तक

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
default featured image

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितम्बर 2021 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने आज दी।

गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को बल प्रदान करना है। सेवा सप्ताह का आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ सभी उपमण्डलों में भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के परस्पर संवाद से जुडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सित्मबर को  जिला प्रशासन द्वारा वृद्धाश्रमों व डे-केयर केन्द्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचा जाएगा।

जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि 20 सितम्बर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगो को अपने घरों में वृद्धजनोंके प्रति मान-सम्मान व आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवा मनाया जाएगा। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों को पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सितम्बर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके अनुभवों को जाना जाएगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाइट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में सांझा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एससी और एसटी की पदोन्नति में आरक्षण वाले निर्णयों पर नहीं होगा पुनर्विचार
Next: शूलिनी विश्वविद्यालय में ‘अल्फ़ाज़’ कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.